श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
25-Apr-2020 09:01 PM
PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से आज पूरी दुनिया लड़ रही है. इंडिया में इस बीमारी से बचने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन की घोषणा की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं क्योंकि संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से यह वायरस किसी दूसरे व्यक्ति के जान को भी खतरे में डाल सकता है. बिहार में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं. एक सप्ताह पहले तक ग्रीन ज़ोन की एरिया में शामिल शाहाबाद के सभी जिले आज कोरोना की चपेट में आ गए हैं.
11 पुलिसकर्मी आइसोलेट
इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कैमूर से जहां दारोगा और महिला सिपाही समेत 3 पुलिकर्मियों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है. कैमूर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लॉक डाउन के बीच कैमूर के 124 पुलिस पदाधिकारी और सिपाही जिले से बाहर गए हुए थे. इसी बीच 20 अप्रैल को सूचना मिली कि कुछ पुलिसकर्मी बिना परमिशन के जिले से गायब हैं. फिर उनके मोबाइल लोकेशन से सबको बुलाया गया. जिसमें से 11 लोगों को आइसोलेट कर के रखा गया.
दारोगा समेत 3 पुलिकर्मियों पॉजिटिव
कैमूर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिसकर्मियों के स्वाब कोरोना जांच के लिए भेजा गया था. जिसमें से एक दरोगा और दो सिपाहियों की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई है. पॉजिटिव दारोगा 16 अप्रैल से ही कोर्ट ड्यूटी से अचानक गायब हो गए थे. छपरा अपने घर चले गए थे. महिला सिपाही बेगूसराय से 22 अप्रैल को भभुआ लौटी थी. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दूसरा पॉजिटिव सिपाही 19 अप्रैल से ही छपरा अपने घर भाग गया था. छपरा में अपनी पत्नी से मिलने की बात सामने आ रही है. इस कोरोना संकट में पुलिसवालों की इतनी बड़ी लापरवाही या गलती का खामियाजा कई लोगों को भुगतना पड़ सकता है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...