ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत

कोरोना से अब सतर्क रहिये.. तेजी से बढ़ रहे भारत में मरीज, बिहार में सबसे ज्यादा खतरा

कोरोना से अब सतर्क रहिये.. तेजी से बढ़ रहे भारत में मरीज, बिहार में सबसे ज्यादा खतरा

04-Mar-2020 06:57 AM

PATNA : कोरोना वायरस तेजी के साथ भारत में अपने पांव पसार रहा है। भारत में कोरोना वायरस के अब तक छह मामले पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि आगरा में 13 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। यह सभी कोरोना के संदिग्ध मामले बताए जा रहे हैं।  एक महीने के अंदर कोरोना वायरस के सिर्फ 3 मामले ही देश के अंदर आए थे लेकिन पिछले 48 घंटे के अंदर लगभग 10 नए केस सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस को लेकर बिहार में सबसे ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। 


दुनिया की 77 देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं जिनमें से 38 देशों तक कोरोना वायरस पिछले 5 दिनों के अंदर सक्रिय हुआ है। चीन में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज पाए गए और उनकी मौत भी हुई। भारत में कोरोना वायरस के विस्तार के बीच बिहार को सबसे सेंसिटिव जोन में रखा गया है। बिहार में अब तक 121 संदिग्ध मरीजों की पहचान हुई है जिनमें से 26 मरीजों ने 14 दिनों की और ऑब्जर्वेशन अवधि को पूरा भी कर लिया है बाकी अन्य संदिग्ध मरीजों को उनके घर में निगरानी में रखा गया है। नेपाल से सटे होने के कारण बिहार में करुणा वायरस का सबसे ज्यादा खतरा है। 


नेपाल से सटे होने के कारण बिहार में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खतरा है। नेपाल से बिहार में आने के सभी सात रास्तों पर स्वास्थ विभाग की तरफ से मेडिकल टीम को तैनात किया गया है। नेपाल से आने वाले हर शख्स की मेडिकल टीम चेकअप कर रही है। बिहार में कोरोना वायरस को लेकर मुख्य सचिव दीपक कुमार के स्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के स्थानीय प्रशासन को नियमित तौर पर समीक्षा करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार और राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार और स्ट्रेट सर्विलांस ऑफिसर डॉ रागिनी मिश्र ने भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव और अन्य मंत्रालयों के साथ बैठक कर लगातार इस मामले पर स्थिति से अवगत कराया है।