ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / बिहार में टेस्ट किट खत्म होने की वजह से कोरोना की जांच बंद,...

बिहार में टेस्ट किट खत्म होने की वजह से कोरोना की जांच बंद, आज स्पेशल फ्लाइट से लाये जाने की उम्मीद

28-Mar-2020 07:50 AM

PATNA : एक तरफ देश में जहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है वहीं दूसरी तरफ बिहार में डाटा अपडेट नहीं हो पा रहा। बिहार में कोरोना वायरस के टेस्ट के लिए किट खत्म हो चुका है और यही वजह है कि यहां नए संदिग्धों की जांच बंद पड़ी है। बिहार में जांच किट की उपलब्धता को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने पहल की है जिसके बाद अभी उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही टेस्ट किट बिहार पहुंच जाएगा। 


शुक्रवार को राज्य में नए संदिग्धों की जांच नहीं हो सकी। टेस्ट किट उपलब्ध नहीं होने के कारण आरएमआरआई में किसी भी तरह की नई जांच नहीं की गई हालांकि आरएमआरआई को सैनिटाइज जरूर किया गया। बिहार में टेस्ट के खत्म होने की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने आईसीएमआर राज्य सरकार और एनआईबी पुणे के बीच कोआर्डिनेशन कर तत्काल टेस्ट किट बनाने की बात कही है। बताया जा रहा है कि आज स्पेशल फ्लाइट से टेस्ट किट की नई खेप बिहार पहुंचेगी जिसके बाद जांच में तेजी आने की संभावना है। 


बिहार में कोरोना संदिग्धों की नई जांच नहीं होने के कारण आंकड़े जहां के तहां पड़े हुए हैं। बिहार में अब तक 9 कोरोनावायरस के पाए गए हैं जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है हालांकि आज उन संदिग्धों की जांच रिपोर्ट सामने आनी है जिनका सैंपल पहले ही लिया गया था।