Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
30-May-2020 05:20 PM
PATNA : बिहार में एक कोरोना से 21वीं मौत की खबर सामने आ रही है। इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि खगड़िया जिले में कोरोना से एक नए मरीज की मौत हो गई है। खगड़िया जिले में अब तक के कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जो अधिकारिक जानकारी दी गई है उसके मुताबिक बिहार में मरने वालों की तादाद बढ़कर 21 हो गई है जबकि संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 3511 हो गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 235 नए मामले आए हैं जबकि 102 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ विभाग में जो जानकारी दी है उसके मुताबिक बिहार में अब तक कुल 1311 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य के अंदर अब तक कुल 73929 सैंपल की जांच की गई है।
बिहार में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले अभी तक पटना जिले से हैं। पटना में कोरोना वायरस 241 मामले सामने आ चुके हैं। पटना जिले में अब तक के कोरोना वायरस से 2 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावे खगड़िया में तीन, वैशाली में दो, सिवान में दो,भोजपुर में दो,सीतामढ़ी में एक रोहतास में एक,पूर्वी चंपारण में एक,नालंदा में एक,मुंगेर में एक, मधेपुरा में एक,बेगूसराय में एक जहानाबाद में एक की मौत हो चुकी है।