इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, BE-BTech में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन; जानें पूरी प्रक्रिया कैंसर से बेटियों की सुरक्षा: HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ: 13 लाख किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य Fireworks Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, अबतक 21 लोगों की मौत; कई के झुलसने की खबर Fireworks Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, अबतक 21 लोगों की मौत; कई के झुलसने की खबर Bihar News: बिहार की जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: बिहार की जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप NEET छात्रा मौत मामला: कोर्ट ने पूछा-मनीष रंजन को कस्टडी में रखने की आवश्यकता है या नहीं है? CBI ने दिया यह जवाब Viral Video: गांव में दो युवतियों की शादी का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर यूजर्स ले रहे मजे Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल Bihar School News: रिटायरमेंट के बाद स्कूल से सरकारी कंप्यूटर घर ले गए हेडमास्टर साहब, वीडियो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल
18-Apr-2021 08:24 AM
NALANDA : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार ने तेजी पकड़ ली है. कोरोना से मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. इसी कड़ी में नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड के बीडीओ राहुल कुमार समेत तीन लोगों की मौत कोरोना से हो गयी है. बीडीओ राहुल कुमार ने पटना के फोर्ड हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 7 अप्रैल को नूरसराय अस्पताल में कोरोना एंटीजन जांच में पॉजिटिव पाये गये थे.
वहीं दूसरी ओर, पटना के बेलछी ब्लॉक के किरानी रहे चंद्रप्रकाश उर्फ कुक्कू सिंह की मौत पटना आवास में हो गयी. वे हरनौत थाना क्षेत्र के रुपसपुर गांव के रहने वाले थे. इसी तरह, पावापुरी वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान (विम्स) में मानपुर थाना क्षेत्र के नेबाजी बिगहा गांव निवासी 45 वर्षीया महिला कांति देवी की मौत हो गयी.
इसी के साथ ही नालंदा जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 16 पहुंच गयी है. जबकि, 582 एक्टिव मामले हैं. सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं. नूरसराय अस्पताल के एक डॉक्टर समेत जिला में 156 कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले हैं.