गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
23-Aug-2020 06:29 PM
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 9 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 610 हो गई है. ख़ुशी की बात ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 3082 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 9 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 610 हो गई है. रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 2247 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1,22,156 हो गया है.
विभाग ने बताया कि बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,01,036 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 2432497 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 98,454 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 80.60 फ़ीसदी है, जबकि अभी भी 23,091 एक्टिव केस मौजूद हैं.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना में सर्वाधिक 203, बेगूसराय में 159, भागलपुर में 115, मुजफ्फरपुर में 127 व सहरसा में 120 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इसके अलावा अररिया में 47, अरवल में 16, औरंगाबाद में 57, बाँका में 25, भोजपुर में 71, बक्सर में 24, दरभंगा में 38, गया में 81, गोपालगंज में 36, जमूई में 10, जहानाबाद में 42, कैमूर में 16, कटिहार में 96, खगड़िया में 18, किशनगंज में 71, लखीसराय में 20, मधेपुरा में 57, मधुबनी में 97, मुंगेर में 35, नालंदा में 70, नवादा में 21, रोहतास में 49, समस्तीपुर में 37, सारण में 65, शेखपुरा में 13, शिवहर में 14, सीतामढ़ी में 58, सीवान में 43, सुपौल में 56, वैशाली में 41 और पश्चिमी चंपारण में 43 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है.

