Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
03-Jun-2020 10:03 AM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: बिहार में एक बार फिर कोरोना मरीज की मौत हो गई है. इसके साथ ही सबे में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 25 हो गई है. कुछ दिन पहले ही इस मरीज में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी.
अचानक तबीयत खराब होने के बाद उससे इलाज के लिए जमुई से पटना के पीएमसीएच भेजा गया, लेकिन रास्ते में मौत हो गई. मरने वाले की उम्र 65 साल था. वह जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र का रहने वाला था. इसकी सिविल सर्जन ने भी कोरोना से मौत की पुष्टि कर दी है.
22 मई को आया था जमुई
जिस शख्स की मौत हुई वह मुंबई के पार्लेबीले में फल और सब्जी बेचता था. लॉकडाउन होने की वजह से मुंबई से 22 मई को श्रमिक ट्रेन से जमुई आए था. उनको गिद्धौर के दिग्विजय सिंह सामुदायिक भवन में रखा गया था.गिद्धौर अस्पताल के प्रभारी डॉ रामस्वरूप ने बताया कि कल मरीज को सांस लेने में तकलीफ हुई थी. तकलीफ ज्यादा बढ़ने की वजह से उनको रात में ही पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया गया था. लेकिन रास्ते में ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई. जिसके वजह से शेखपुरा के पास में उनकी मौत हो गई.
बिहार में अब तक 25 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 25 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सीतामढ़ी के रहने वाले एक वयक्ति की मौत हुई है. खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा पटना, सीतामढ़ी, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.इसमें अब जमुई जिला का मरीज की भी मौत हो गई है.