ब्रेकिंग न्यूज़

Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली

बिहार में कोरोना से 24वीं मौत, इलाज के दौरान मरीज ने तोड़ा दम

बिहार में कोरोना से 24वीं मौत, इलाज के दौरान मरीज ने तोड़ा दम

02-Jun-2020 04:44 PM

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा अब 24 हो गया है.




सीतामढ़ी में 2 की मौत
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. इलाज के दौरान इस मरीज की मौत हुई है. विभाग ने बताया कि सीतामढ़ी के रहने वाले एक व्यक्तियों की मौत हुई है. इसके साथ ही इस जिले में मरने वालों का आंकड़ा 2 हो गया है. इस जिले से अब तक कुल 49 मामले सामने आये हैं. जिसमें से 8 लोग ठीक हो चुके हैं. जबकि 2 लोगों की मौत हो चुकी है.


बिहार में अब तक 24 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 24 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सीतामढ़ी के रहने वाले एक वयक्ति की मौत हुई है. खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौत हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौत हो चुकी है.


बिहार में अब तक 4049 पॉजिटिव मामले
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई मंगलवार को पहला ताजा अपडेट सामने आया. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 104 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4049 हो गई है. बिहार के पटना, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस ताजा आंकड़े के मुताबिक 104 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 4049 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना जिले से 6, भागलपुर से 7, खगड़िया से 3, पूर्णिया से 19, गया से 3, सुपौल से 2, बक्सर से एक, सारण से 2, बेगूसराय से एक, गोपालगंज से 2, मुंगेर से एक, शिवहर से एक, अररिया से 12, किशनगंज से 4, मधेपुरा से 8, शेखपुरा से 6, लखीसराय से 18, समस्तीपुर से 6, जमुई से एक और बेगूसराय जिले से एक मामला सामने आया है.