गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
18-Aug-2020 05:00 PM
PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 16 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 558 हो गई है. ख़ुशी की बात ये है कि महज 24 घंटे के भीतर 4034 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं.
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 16 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 558 हो गई है. मंगलवार को जारी नियमित अपडेट के मुताबिक बिहार के विभिन्न जिलों से 3257 नए मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 109875 हो गया है.
बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कुल 1,12,781 टेस्ट सैंपल की जांच की गई है. इसके साथ राज्य में जांच का कुल आंकड़ा 1899970 जा पहुंचा है. बिहार में अब तक 80740 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेशियो 73.48 फ़ीसदी है जबकि अभी भी 28,576 एक्टिव केस मौजूद हैं.
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 368 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसके अलावा मधुबनी में 234, पूर्वी चंपारण में 200, भागलपुर में 185, बेगूसराय में 164, सारण में 153, पूर्णिया में 139, औरंगाबाद में 136, मुजफ्फरपुर में 135, सहरसा में 116, अररिया में 97, कटिहार में 96, नालंदा में 94, सीतामढ़ी में 94, पश्चिम चंपारण में 81, बक्सर में 71, रोहतास में 67, भोजपुर में 66, गया में 64, गोपालगंज में 61, मुंगेर में 51 और लखीसराय में 50 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
विभाग ने बताया कि किशनगंज में 49, जहानाबाद में 46, समस्तीपुर में 45, दरभंगा में 43, मधेपुरा में 43, वैशाली में 42, सुपौल में 35, अरवल में 34, सीवान में 32, खगड़िया में 31, बांका में 29, शेखपुरा में 28, नवादा में 23, कैमूर में 22, शिवहर में 22 और जमुई में 8 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र के धानवाड़, अंडमान-निकोबार आइलैंड और झारखंड के व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. धनवाड के व्यक्ति का सैंपल पटना में, अंडमान-निकोबार आइलैंड के व्यक्ति का सैंपल मुजफ्फरपुर में और झारखंड के पलामू के व्यक्ति का सैंपल रोहतास में लिया गया था.

