ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / बिहार : कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर आज से चलेगा विशेष चेकिंग...

बिहार : कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर आज से चलेगा विशेष चेकिंग अभियान, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

09-Jan-2022 08:03 AM

PATNA : बिहार में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए आज से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जायेगा. बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है. मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने शनिवार को सभी जिलाधिकारियों, वरीय पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है.


इस दौरान सड़क से लेकर अस्पताल, दुकान और जेल तक की छानबीन होगी. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए लगाए गए प्रतिबंधों का सही से पालन हो रहा है या नहीं. जिस तरह से प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं उसके लिए यह जरूरी भी है.


आज रविवार से चलने वाले इस अभियान को लेकर सभी जिलों की सड़कों, दुकानों, वाहनों, अस्पतालों, पुलिस लाइन और जेलों में कोविड अनुकूल व्यवहार की जांच होगी। खासकर मास्क पहनने को लेकर विशेष जांच करने को कहा गया है. इसके अलावा कोविड अनुकूल व्‍यवहार को लेकर भी जांच की जाएगी. अभियान के दौरान कोविड नियमों का सख्‍ती से अनुपालन कराने के साथ लोगों को जागरूक भी किया जाएगा.




news image


गृह विभाग ने विशेष अभियान को लेकर सभी जिलों के डीएम, एसपी को स्वयं अथवा अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों का दल गठित कर कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है. गाइडलाइन के निर्देश के अनुपालन को लेकर सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त, रेंज आईजी व डीआईजी आदि को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजी गई है.