Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
21-Sep-2021 07:59 AM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले पिछले कुछ दिनों में लगातार कम रहे हैं लेकिन अचानक से एक बार फिर संक्रमण के मामलों में इजाफा होने लगा है। बाहर से आने वाले लोगों की वजह से संक्रमण की रफ्तार बिहार में तेज होती दिख रही है। ताजा मामला मधुबनी जिले से सामने आया है। मधुबनी में सोमवार को बाहर से आए 30 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सोमवार को दिल्ली से आई स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से उतरे 152 यात्रियों की जांच मधुबनी स्टेशन पर की गई जिसमें 30 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में इसके साथ ही संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है।
पिछले कुछ दिनों में लगातार मधुबनी में संक्रमण के मामले बढ़े हैं। 18 सितंबर को मधुबनी में 8 नए केस पाए गए थे। 19 सितंबर को 35 नए मरीज पाए गए और 20 सितंबर को 30 नए संक्रमित हो की पहचान हुई। दरअसल स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट ट्रेन दिल्ली से चलकर मधुबनी के जयनगर आती है। मधुबनी पहुंचने पर ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की सघन तरीके से जांच कराई गई। जिसमें 30 मरीज पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दे दिया है। जिले में आने वाली हर ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सोमवार को कहा था कि स्टेशनों और एयरपोर्ट पर कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया गया है लेकिन इसके बावजूद बाहर से आने वाले यात्रियों की जांच गंभीरता के साथ नहीं की जा रही है। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। जिस ट्रेन से मधुबनी में 30 संक्रमित मिले उससे उतरने वाले यात्रियों की जांच छपरा, हाजीपुर में नहीं की गई। इसके अलावे बेतिया, मोतिहारी, समस्तीपुर, दरभंगा और पटना में भी जांच गंभीरता के साथ नहीं की जा रही है। यह लापरवाही त्योहारी मौसम में भारी पड़ सकती है। हालांकि राहत की बात यह है कि पटना में सोमवार को केवल एक नए मरीज की पहचान हुई।