ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / बिहार में कोरोना के मरीजों की रिकवरी थम गई, 24 घंटे में 56...

बिहार में कोरोना के मरीजों की रिकवरी थम गई, 24 घंटे में 56 मामले लेकिन एक भी मरीज ठीक नहीं हुआ

25-Apr-2020 06:24 PM

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस अपनी पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए नए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में 56 मामले सामने आए हैं, लेकिन कोई भी कोरोना का मरीज ठीक नहीं हुआ है. यह, इस बात का संकेत है कि बिहार में कोरोना के मरीजों की रिकवरी थम गई है.


स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं. उसके मुताबिक अब तक बिहार में कुल 15,885 सैंपल की जांच की जा चुकी है. मुंगेर जिले में अभी भी सबसे ज्यादा 62 मामले है. मुंगेर में 6 कोरोना वायरस के मरीज ठीक हुए हैं जबकि 55 एक्टिव केस है. दूसरे नंबर पर नालंदा जिला है. नालंदा में 34 पॉजिटिव केस आ चुके हैं. जिनमें अभी भी 31 एक्टिव हैं. सीवान में 30 में से 12 केस एक्टिव हैं. पटना में 28 में से 23 केस एक्टिव हैं. जबकि बेगूसराय में 9 पॉजिटिव केस में से आठ एक्टिव हैं. बक्सर में आए कुल 24 पॉजिटिव मामलों में अब तक किसी की तबीयत ठीक नहीं हुई है. यहां सभी केस एक्टिव हैं. 


इसी तरह रोहतास में सभी 9 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस है, कैमूर में सभी 13 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केस हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में कुल 239 मामले आए हैं, उनमें से 45 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 192 अभी भी एक्टिव है. सूबे में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार के जिन जिलों में कोरोना का संक्रमण कम फैला है. उनमें बांका में 2, भोजपुर में 2, औरंगाबाद में 2, मधेपुरा में एक, अरवल में एक संक्रमण का मामला सामने आया है.