ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में कोरोना हॉटस्पॉट के इलाके को किया गया सील, DGP बोले- मरकज...

बिहार में कोरोना हॉटस्पॉट के इलाके को किया गया सील, DGP बोले- मरकज से जुड़े 10 लोग चिन्हित

09-Apr-2020 01:37 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां बिहार के कोरोना प्रभावित इलाकों में सरकार लगातार नजर बनाये हुए है. बिहार में कोरोना के कारण सबसे प्रभावित इलाकों को चिन्हित किया जा रहा है. वहीं, दूसरी ओर सरकार की ओर से एक अहम जानकारी निकल कर सामने आई है कि बिहार में मरकज से जुड़े 10 लोगों की पहचान कर ली गई है. 


बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मरकज से जुड़े 10 लोगों की पहचान की गई है. सीवान जिले में 10 लोगों की पहचान कर ली गई है. ऐसे लोगों पर नजर रखी जा रही है. 


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि सूबे में कोरोना हॉट स्पॉट की पहचान की गई है. बेगूसराय में 5 से 6 की पहचान की गई है. इसके साथ ही नवादा में एक और सीवान में जिस इलाके में केस ज्यादा मिले हैं. उन्हें हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है. जिन इलाकों में पॉजिटिव केस मिले हैं. उन्हें सील कर दिया गया है. लोगों के घरों से निकलने पर पाबन्दी लगा दी गई है.