Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश
29-May-2020 08:25 AM
PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से कम्यूनिटी इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है। देश के विभिन्न राज्यों से बिहार के विभिन्न जिलों में लौट रहे बिहारियों में संक्रमण के बढ़ते मामलों से यह आंकड़ा सामने आ रहा है। इस बीच कैबिनेट सचिव ने मुख्य सचिव से बात कर बिहार में कोरोना के हालात की जानकारी ली है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों को देखें तो बिहार में अबतक 2168 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। जबकि गुरुवार तक बिहार में 2041 कोरोना एक्टिव मरीज हैं। प्रवासियों को जांच के बाद ही आम लोगों के बीच जाना चाहिए यदि वे कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं तो उन्हें आइसोलेशन केन्द्रों पर भेजा जाना चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो कोरोना संक्रमण को फैलने में देर नहीं लगेगी। इसका उदाहरण पटना जिले का धनरुआ है। यहां के क्वरेंटीन सेंटर में प्रवासियों को रखा गया था, पहले उनमे एक संक्रमित मिला बाद में वहां 10 और प्रवासी संक्रमित हो गये। इस तरह राज्य में कई मामले सामने आए हैं।
आंकड़ों की बात करें तो दो जिलों में दो सौ और 8 जिलों में एक सौ से अधिक कोरोना मरीज की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पटना जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 217 और रोहतास जिले में 201 हो चुकी है। वहीं मधुबनी में 176, बेगूसराय में 159, मुंगेर में 148 समेत कई जिलों में सौ से ज्यादा मरीज मिले हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमितों की जांच, उनके क्वारेंटाइन , आइसोलेशन, और इलाज से जुड़े संसाधनों को धीमी गति से जुटाया जा रहा है।
इस बीच केन्द्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौवा ने गुरुवार को बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार से बात की और राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति की जानकारी ली। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या, बीमारी से ठीक हो रहे लोगों को प्रतिशत क्या है, इन सभी मुद्दों पर बातचीत हुई। वीडियो कॉफ्रेंसिग के जरिए बातचीत में मुख्य सचिव ने बिहार में लॉकडाउन के अनुपालन को लेकर उठाए गये कदमों की जानकारी दी।