ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार में कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले, अकेले पटना जिले से छह...

बिहार में कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले, अकेले पटना जिले से छह नए केस आये सामने

11-Dec-2021 08:32 AM

PATNA : देश में ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने के साथ ही बिहार में भी इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. हालांकि बिहार में अब तक ओमिक्रॉन का एक भी मामला नहीं मिला है. हालांकि, विदेश से लौटनेवाले सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. लेकिन, इनमें से किसी में भी ओमिक्रोन नहीं पाया गया है. 


ट्रैवल हिस्ट्री वाले पॉजिटिव लोगों के साथ अन्य लोगों के सैंपलों को भी जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा गया है. रिपोर्ट का इंतजार है. अनलॉक-10 की अवधि 15 दिसंबर को समाप्त हो रही है.


प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले हैं. इनमें अकेले पटना जिले से छह नए केस हैं. पटना में मिले कोविड संक्रमितों में से एक स्‍कूली छात्रा भी है. शुक्रवार को आई पाजिटिव रिपोर्ट में एक अन्य राज्य से आए व्यक्ति की है. इनके अलावा गया से दो, मुजफ्फरपुर से एक, नालंदा से दो संक्रमित मिले हैं. इसके पहले गुरुवार को पटना से 14 समेत राज्य से 17 नए केस मिले थे.


news image

स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार से शुक्रवार के बीच राज्य में कोविड के 163136 टेस्ट किए गए जिसमें 12 रिपोर्ट पाजिटिव आई है. बीते 24 घंटे के दौरान पूर्व से संक्रमित रहे चार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं. राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 57 हो गई है. 


दूसरी ओर प्रदेश में शुक्रवार को 8571 केंद्रों पर 415093 लोगों को कोविड के टीके दिए गए. कोविन पोर्टल से रात साढ़े नौ बजे तक अपलोड़ आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 88822830 लोगों का टीकाकरण हो चुका है. 55836558 ने अब तक वैक्सीन की पहली और 32986272 ने दोनों डोज ले ली है.