बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
21-Apr-2020 03:45 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां एक और मरीज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. रोहतास जिले की रहने वाली एक महिला की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. सासाराम के सिविल सर्जन की ओर से इस मामले की पुष्टि की गई है है.
सासाराम प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि महिला सासाराम के बारादरी मोहल्ले की रहने वाली है. इस मरीज के मिलने के साथ ही सूबे में कोरोना मरीजों की संख्या 114 पहुंच गई है. इससे पहले सोमवार को भी नालंदा जिले से 17 मरीज सामने आये थे. स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसकी पुष्टि की गई थी. संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये सभी मरीज नालंदा जिले के रहने वाले हैं. जिसमें 17,21,23,26,45 और 50 साल की 6 मिलाएं शामिल हैं. इसके आलावा 14,16,18,18,19, 22 और 50 साल के मरीज शामिल हैं. इसके अतिरिक्त 60 साल के 3 और मरीज इसी जिले के रहने वाले बाते जा रहे हैं.
बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि नालंदा से जिन महिलाओं और पुरुषों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वह सभी लोग दुबई से लौटे कोरोना मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं. बता दें कि नालंदा का यह एक पॉजिटिव मरीज अब तक 26 लोगों को संक्रमित कर चुका है. जिसमें नालंदा के बिहारशरीफ का एक डॉक्टर भी शामिल है. इसी मरीज के कारण पटना में भी एक पॉजिटिव मरीज सामने आया है. जो इसका ससुर बताया जा रहा है. पटना सिटी में सुल्तानगंज थाना इलाके के मेवासाव लेन में यह मरीज सामने आया था. जिसकी उम्र 60 साल बताई गई है.
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सूबे में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 114 हो गई है. 42 लोग अब तक कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी को हराकर एक नए जीवन को हासिल किये हैं. सूबे में अभी फिलहाल 70 केस एक्टिव हैं. बिहार में अब तक 11339 टेस्ट हो चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 2 लोगों की मौत अब तक बिहार में हुई है. एक व्यक्ति की मौत इसी तीन दिन के अंदर ही हुआ है. राज्य में 302 क्वारंटाइन केंद्र बनाये गए हैं.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...