Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण
28-Mar-2020 05:01 PM
PATNA : कोरोना वायरस से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर पटना से आ रही है. जहां एक और केस पॉजिटिव पाया गया है. कोरोना के संक्रमण से जिसने मरीज की पहचान हुई है. वह एक 24 साल की महिला है. आरएमआरआई के निदेशक ने इसकी अधिकारिक पुष्टि की है.
बिहार में एक और नए मरीज के मिलने के बाद अब कोरोना के संक्रमित लोगों की तादाद 10 पहुंच गई है. जिसमें से एक मरीज की पहले ही मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि खेमनीचक के जिस इलाके में शरणम हॉस्पिटल से संक्रमण फैला था, उस हॉस्पिटल के अब तक दो लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं.
भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. इस इस मौत के साथ ही इंडिया में मौत का आंकड़ा अब 20 हो चुका है. अब तक इस देश में 900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. 20वीं मौत केरल के कोच्चि मेडिकल कॉलेज में 69 साल के व्यक्ति की हुई है. यह केरल में इस संक्रमण से यह पहली मौत है.
देश में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. शनिवार दोपहर 3 बजे तक कुल 944 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं. वहीं, 20 लोगों की मौत हुई है. हालांकि 84 लोग ठीक भी हुए हैं. संक्रमित मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा केरल में है. वहीं महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है. भारत में कोरोना वायरस अभी दूसरी स्टेज पर है. कर्नाटका में शनिवार तक सबसे ज्यादा 21 पॉजिटिव मरीज मिले हैं. कर्नाटका इस लिस्ट में तीसरे नंबर पवार है.