ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार में कोरोना के 2 और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, सूबे में आंकड़ा...

बिहार में कोरोना के 2 और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 74

16-Apr-2020 02:31 PM

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना के दो नए और पॉजिटिव मरीज सामने आया है. इस मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के साथ ही सूबे के आंकड़े में भी इजाफा हुआ है. बिहार में अब तक कुल 74 कोरोना के पॉजिटिव मामले आ चुके हैं. यानी कि सूबे में कोरोना का आंकड़ा 6 दर्जन से ज्यादा हो गया है. दोनों मरीज बक्सर जिले के रहने वाले हैं.


बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को 2 नए मामले सामने आये. कल बुधवार को 6 मरीज सामने आये थे. नालंदा के 3 मरीज शामिल थे. इसके अलावा पटना, मुंगेर और वैशाली जिले से भी एक-एक मामले सामने आये थे. लेकिन गुरूवार को जो दो नए मामले सामने आये हैं, उसमें दोनों मरीज बक्सर के रहने वाले बताये जा रहे हैं. बक्सर उत्तर प्रदेश से सटा हुआ इलाका है. इसके साथ ही आरा (भोजपुर), रोहतास और कैमूर (भभुआ) जिले के बॉर्डर से बक्सर की सीमाएं जुडी हुई हैं.


बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों नए मरीज बक्सर जिले के रहने वाले हैं. ये दोनों मरीज पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बिहार के बक्सर आये थे. एक मरीज की उम्र 67 साल बताई जा रही है, जबकि दूसरे मरीज की उम्र 37 साल बताई जा रही है. बिहार में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक बिहार में आज 8 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. जिन्हें गुरूवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है.