मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
23-Apr-2020 01:53 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना का एक और मरीज पॉजिटिव मिला है. यह मरीज सासाराम रोहतास का रहने वाला है. सूबे में आंकड़ा बढ़कर 148 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इस मरीज की उम्र 36 साल बताई जा रही है. इससे पहले सासाराम में जो महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी, उसी महिला के संपर्क में आने से यह मरीज भी संक्रमित हुआ है.
बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले आज मिले सभी मरीज मुंगेर जिले के सदर बाजार इलाके के रहने वाले थे. जो जलमालपुर के मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं. बिहार में एक हफ्ते के अंदर हालात काफी तेजी से बदले हैं. एक हफ्ते में 71 मरीज सामने आये थे. लेकिन आज का नया मामला सामने आने के बाद यह आंकड़ा 76 हो गया है. यानी कि बिहार में कुल 148 मरीज सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक बिहार में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 42 लोगों ने कोरोना को हराकर एक नई जिंदगी हासिल की है.
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 32 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इस महामारी के सक्रिय मामले बढ़कर 300 हो गये. मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने आज यह जानकारी दी. दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2248 हो गई है. पिछले चौबीस घंटों में 92 नए मामले सामने आए हैं. पिछले चौबीस घंटों में 113 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. अब तक कुल 724 लोग ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटों में एक मौत हुई है, मौत का कुल आंकड़ा 48 है. केरल में 11 और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के साथ ही आज प्रदेश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़ कर 437 हो गयी है. कोझीकोड़ मेडिकल कालेज के दो हाउस सर्जनों के संक्रमित होने की पुष्टि हुयी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा . उन्होंने कहा कि सरकार की इसी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक अध्यादेश को मंजूरी दी है .