Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह
05-Aug-2024 08:19 AM
By First Bihar
PATNA : नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री और पथ निर्माण विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा लगातार एक्शन में नजर आ रहे है। वह लगातार सड़कों की जांच -पड़ताल करने खुद निकल कर जा रहे हैं। ऐसे में अब सिन्हा ने राज्य उच्च पथ (एसएच) तथा वृहद जिला पथ (एमडीआर) की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरों को सड़कों के रख रखाव के बारे में कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सड़कों का ससमय मेंटेनेंस नहीं होने पर अधिकारी नपेंगे।
नीतीश सरकार के उपमुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सड़क मरम्मत के लिए नीति बनी हुई है। इसके तहत स्थलीय निरीक्षण कनीय अभियंता को सप्ताह में कम से एक बार, सहायक अभियंता को 15 दिनों में एक बार, कार्यपालक अभियंता को महीने में एक बार एवं अधीक्षण अभियंता को क्षेत्राधीन पथांश के एक तिहाई भाग का अनिर्वाय रूप से निरीक्षण करना है। इसका मकसद यह है कि सड़कों की मरम्मत ससमय होता रहे। ऐसा नहीं हुआ तो दोषी अधिकारी नपेंगे।
पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इससे पहले बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के सभागार में सड़क निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की थी। उन्होंने कहा कि राज्य में ससमय व गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण सरकार की प्राथमिकता है। इस बैठक में संवेदकों को आमंत्रित करने का मूल उद्देश्य उन्हें प्राथमिकता से अवगत कराना और समस्याओं का निराकरण करना है।
उन्होंने कहा कि कार्य में उदासीन अभियंताओं की पहचान कर नियमानुसार उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सड़कों के स्थलीय निरीक्षण की जानकारी 15 अगस्त तक आम लोगाें को भी उपलब्ध कराया जाए। मुख्य अभियंताओं को कहा गया कि बारिश की वजह से सड़काें पर वाहनों का परिचालन बाधित नहीं हाे इसे सुनिश्चित करें। बारिश के मौसम में पथ के संधारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।