नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
02-May-2023 10:19 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में जिला प्रशासन की लाख रोक के बावजूद हर्ष फायरिंग रुक नहीं रहा है। एक बार फिर जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। घटना बलिया थाना के भवानंदपुर गांव की है जहां जयमाला के दौरान हर्ष फायरिंग की खबर सामने आई है। जिससे एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई।
बताया जाता है कि महिला एक मामले में गवाह थी जिस वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना उस वक्त हुई जब वो पड़ोस के शादी समारोह में वरमाला देखने के लिए गई थी।
मृतका की पहचान भवानंदपुर निवासी पवन पासवान की पत्नी झूना देवी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि गांव में शंभू कुमार की बेटी की सोमवार की रात शादी थी शादी को लेकर पंसाला से बरात पहुंची थी। जयमाला के दौरान लड़की के चाचा के द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस फायरिंग में जयमाला देख रही पड़ोस की झूना देवी को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।