बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: नकाबपोश बदमाशों ने घर में की जमकर लूटपाट, बमबाजी से दहला इलाका Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस साल नहीं देंगे मैट्रिक की परीक्षा, सामने आई यह बड़ी वजह हजारीबाग में डबल मर्डर से सनसनी, घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति की गला रेतकर हत्या पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारी को चुनाव आयोग ने किया सस्पेंड, पावर का गलत उपयोग करने का आरोप Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार में कल से शुरु होगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा, जानें पूरी गाइडलाइन Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, जेल से रिहाई के लिए देने होंगे इतने करोड़ Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम Bihar News: बिहार के गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण इलाकों में पारंपरिक पेट्रोल पंप पर निर्भरता होगी कम
16-May-2021 09:39 PM
PATNA : बिहार में एक तरफ कोरोना संक्रमण से त्राहिमाम मचा है तो दूसरी ओर ब्लैक फंगस का कहर भी जारी है. रविवार को राजधानी पटना में ब्लैक फंगस के 5 नए मरीजों की पहचान की गई है. बताया जा रहा है कि पटना के विभिन्न अस्पतालों में इन मरीजों का इलाज चल रहा है. एहतियातन आईजीआईएमएस में भी ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है.
जानकारी मिली है कि राजधानी पटना स्थित आईजीआईएमएस में ब्लैक फंगस से पीड़ित तीन मरीजों को भर्ती किया गया है. जबकि आज मिले दो अन्य मरीज पटना एम्स और पारस अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना में अब ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढकर 31 हो गई है. विशेषज्ञों के मुताबिक बिहार में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या अभी और बढ़ने की संभावना है.
पटना एम्स के बाद अब आईजीआईएमएस में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए अलग वार्ड सोमवार या मंगलवार तक तैयार कर लिया जायेगा. बताया जा रहा है कि ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए अलग से 30 से 35 बेड का अलग वार्ड बनाया जा रहा है. मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि रविवार को ब्लैक फंगस के तीन संदिग्ध केस आए हैं. उनकी जांच होगी इसके बाद ही उन्हें ब्लैक फंगस का केस कंफर्म होगा. पहले से संस्थान में छह मरीज भर्ती है और उनका इलाज चल रहा हैं.