अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Nov-2020 11:10 AM
PATNA : नीतीश कुमार आज शाम 4.30 बजे सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके साथ ही यह फाइनल हो गया है कि बिहार में बीजेपी की तरफ से दो डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. डिप्टी सीएम पद के लिए तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी का नाम फाइनल हो गया है.
जिसके बाद आज तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी आज डिप्टी सीएम के पद की शपथ लेंगे. बीजेपी विधानमंडल दल के नेता तारकिशोर प्रसाद ने मीडिया को बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से उन्हें यह जानकारी दी गई है कि उन्हें उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेनी है. इसके साथ ही रेणु देवी भी आज ही दूसरे डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेंगी.
बता दें बिहार में डिप्टी सीएम के पद को लेकर सस्पेंस बरकरार था, लेकिन अब यह फाइनल हो गया है कि इस बार बिहार में दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे. आज शाम तारकिशोर और रेणु देवी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे. वैश्य समुदाय से आने वाले तारकिशोर प्रसाद सीमांचल इलाके कटिहार सीट से चौथी बार विधायक चुने गए हैं . वहीं अति पिछड़े समुदाय की रेणु देवी बेतिया सीट से जीत दर्ज कर विधानसभा में पहुंचीं हैं.