Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
13-Sep-2020 08:24 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA : बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसे में सभी पार्टियां अपनी तैयारी में जुटी हुई हैं. उधर दूसरी ओर महाराष्ट्र सरकार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच छिड़े घमासान के को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया में ये ख़बरें सामने आईं कि कंगना बिहार चुनाव में बीजेपी के स्टार प्रचार की लिस्ट में शामिल होंगी. लेकिन इस कयास पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विराम लगा दिया है.
बिहार विधानसभा चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इन दिनों बिहार के विभिन्न जिलों में जाकर पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. आरा, बक्सर और जहानाबाद के पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद रविवार को फडणवीस गया पहुंचे. बोधगया के एक होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने मीटिंग की. बैठक के बाद उन्होंने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया.
गया में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था. जिस प्रकार जनता में पीएम मोदी का लोगों के बीच प्यार देखता हूँ. उससे यही लगता है कि बिहार में फिर से भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनने जा रही है. जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है.
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के स्टार प्रचारक बनाये जाने के अफवाहों पर उन्होंने विराम लगाते हुए कहा कि कंगना बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक नहीं होंगी. उन्होंने कहा कि इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी खुद ही एक स्टार प्रचारक हैं. उन्होंने पूछा कि उनसे बड़ा स्टार आज कौन है. भाजपा को किसी स्टार की जरूरत नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े स्टार हैं.