ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार में भीषण गर्मी के बीच गुड न्यूज,इस दिन से शुरू होगी झमाझम...

बिहार में भीषण गर्मी के बीच गुड न्यूज,इस दिन से शुरू होगी झमाझम बारिश

19-Jun-2023 07:03 AM

By First Bihar

PATNA : भीषण गर्मी से परेशान बिहार के लोगों के लिए ये राहत की खबर है। राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह घटने और पुरवा के प्रभावी होने से मौसम में तेजी से बदलाव आया है। इससे पटना समेत राज्य के कई जिलों में कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। जिससे गर्मी से आंशिक राहत मिली है।  इसी कड़ी में अब मौसम विभाग ने सोमवार को 27 जिलों में मेघ गर्जन का अलर्ट जारी किया है। साथ ही किशनगंज में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।


दरअसल, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रचंड ताप के बीच पुरवाई के प्रभाव राज्यभर के वातावरण में नमी का संचार हो रहा है। इससे गरज तड़क वाले बादल बनने लगे हैं। ऐसे में मौसम विभाग में तरफ से सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बारिश होने के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को इन जिलों में वज्रपात और मेघ गर्जन का औरेंज अलर्ट जारी किया है।


वहीं,इससे लगाए रविवार को पटना समेत कई जिलों में हल्की बारिश होने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। हालांकि बारिश की मात्रा कम होने से अभी उमस और गर्मी की स्थिति है। पटना समेत प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही का सिलसिला बढ़ने से बारिश की उम्मीद बढ़ी है। सोमवार को राज्य भर में अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट के आसार हैं। बारिश की गतिविधियां अगले तीन चार दिनों में प्रदेश भर में क्रमिक रूप से बढ़ेंगी।


इधर,  20 जून से गया, पटना समेत अन्य शहरों में धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। वहीं सोमवार को किशनगंज के तैयबपुर में 23 मिमी, ठाकुरगंज में 14.6 मिमी, गलगलिया में 9.4 मिमी और किशनगंज शहर में 5.8 मिमी बारिश हुई है।राजधानी में भी रविवार सुबह से आंशिक बादल छाये रहे। दोपहर साढ़े 12 बजे अचानक कुछ इलाकों में बादलों ने डेरा जमाया और झमाझम बारिश हुई। बुद्ध मार्ग सहित पटना के कई इलाकों में दस मिनट तक तेज बारिश हुई। जगदेव पथ, महेन्द्र और कंकड़बाग सहित अन्य इलाकों में भी आंशिक बारिश हुई। नेहरु पथ (बेली रोड) पर लोग बारिश का जश्न मनाते दिखे। दस मिनट की बारिश में लोग अपार्टमेंट और घर की छतों पर बारिश का आनंद लिया।