ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो...

Home / news / बिहार: भूमाफियाओं के कहर की शिकार हुई महिला की मौत, गर्भ में पल...

बिहार: भूमाफियाओं के कहर की शिकार हुई महिला की मौत, गर्भ में पल रहे बच्चे की पहले ही जा चुकी है जान

15-Feb-2022 10:33 AM

By Prashant

DARBHANGA : 10 फरवरी की देर शाम नगर थानाक्षेत्र के जीएम रोड में एक ही परिवार के चार लोगों पर भूमाफियाओं द्वारा बरसाये गए कहर ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था। इस कहर का एक और दर्दनाक परिणाम मंगलवार की अहले सुबह सामने आया है जब उक्त कांड में बुरी तरह झुलसी महिला पिंकी झा की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी।


बताते चलें कि 10 फरवरी की देर शाम मकान कब्जा केलिए भूमाफियाओं ने जेसीबी से मकान गिराने का प्रयास किया। विरोध करने पर परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जलाने का प्रयास किया।


घटना के बाद आठ माह की गर्भवती महिला पिंकी झा एवं उनके भाई संजीव झा को गम्भीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया था। पिंकी झा के गर्भ में पल रहे आठ माह के शिशु की मौत पहले ही हो चुकी थी। मंगलवार की अहले सुबह पिंकी झा की मौत की खबर सामने आयी है।


इस घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी शिव कुमार झा घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस की मिलीभगत की खबरें लगातार चर्चा का विषय बनने के बाद बढ़ते दवाव को देखते हुए एसएसपी ने प्रभारी नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर कर्तव्य की इतिश्री कर ली। हालांकि पीड़ित परिवार द्वारा घटना के एक दिन पूर्व एसएसपी को भी सूचना दिए जाने की बात लागतार कही गयी। इस बात को एसएसपी भी स्वीकार चुके हैं कि एकदिन पीड़ित परिवार उनसे मिले थे और उन्होंने थाना को निर्देश दिया था। वाबजूद घटना के घटित हो जाने पर केवल थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर किये जाने पर बड़ी मछलियों को बचाने के प्रयास की चर्चा आम है।