सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
29-Apr-2022 03:38 PM
PATNA : पूरे देश में इन दिनों लाउडस्पीकर को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। ऐसे में अब बिहार में भी लाउडस्पीकर को लेकर सियासत तेज हो गई है। बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने कहा है कि धर्म कानून से बड़ा नहीं होता है। यूपी में यह कानून लागू हुआ है तो इसका असर बिहार में जरूर पड़ेगा।
मंत्री जनक राम ने कहा कि देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है और वहां अगर कानून संगत काम हो रहा है तो उसका असर बिहार में जरूर देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब बिहार में कानून आएगा तो यहां भी मंदिर और मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटेगा। उन्होंने कहा कि धर्म कानून से बड़ा नहीं होता है, कानून से ही देश और प्रदेश चलता है, जो कानून कहता है उसपर सभी को अमल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र के नेता बैठकर इसपर पहल करेंगे और सभी के सहमति के बाद इसे लागू किया जाएगा।
वहीं इफ्तार के बहाने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की नजदीकियां बढ़ने की चर्चा पर मंत्री जनक राम ने कहा कि किसी को सम्मान देना बीजेपी और एनडीए का संस्कार है। इसी संस्कार के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को गाड़ी तक छोड़ने के लिए गए थे लेकिन अगर राजद के कुछ लोग इस बात को लेकर ख्याली पुलाव पका रहे हैं तो ऐसा नहीं करें। एनडीए की सरकार पूरे पांच साल तक चलने वाली है।