बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
15-Jul-2023 01:43 PM
By First Bihar
GAYA/ BANKA : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। उनके अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य में शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जिस दिन ये अपराधी अपने काले मंसूबों को अंजाम नहीं देते है। इसी कड़ी में अब बेख़ौफ़ अपराधियों ने जो अलग - अलग जगहों को मौत के घाट उतार डाला है। यह घटना गया और बांका का बताया जा रहा है।
दरअसल, पहली घटना गया से जुडी हुई है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। यहां गया के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह 55 वर्षीय प्रॉपटी डीलर का शव मिला। बताया जा रहा है कि जमीन कारोबारी गोविंद प्रसाद वर्मा की गोली मारकर हत्या की गई है। और फिर शव को बाजितपुर बधार में लाकर फेंक दिया गया। शव के पास से शराब और बीयर की बोतलें बरामद हुईं है। मृतक की बाइक रोड किनारे मिली है। मृतक की खिरियावां गांव का रहने वाला था।
वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जोरदार हंगामा किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक इस मामले के हत्यारे पकड़े नहीं जाएंगे। तब तक शव उठने नहीं देंगे। फिलहाल पुलिस की टीम डॉग स्क्वाइड के साथ पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम भी आ रही है। मामले की गंभीरता से जांच कर हत्यारे को जल्द पकड़ा जाएगा।
इधर, बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के दूधरो गांव में एक किसान की गला रेत कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान केडिया गांव निवासी तेज नारायण राय(55) के रूप में की गई है। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि तेज नारायण राय किसी काम से बाहर गए हुए थे। गांव से करीब 2 किलोमीटर पहले ही घात लगाए बदमाशों ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। बाद में स्थानीय ग्रामीण एवं परिजनों ने उनके शव को देखा तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।