ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी : घर में घुसकर विधवा महिला की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा कोहराम

22-Sep-2023 01:56 PM

By First Bihar

ROHTASH : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या,लूट,छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बदमाशों ने घर में घुसकर विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर डाली है। 


दरअसल, जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव की है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक विधवा महिला को गोली मार दी। घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में एक 40 वर्षीय विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतिका संतोष साह की पत्नी थी। इस मृतिका का नाम मुन्नी कुंवर था। यह महिला अपने घर के पास ही थी, इसी दौरान किसी ने उसके पीठ में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जसिके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए बिक्रमगंज के एक निजी क्लीनिक में लाया गया ,जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


इधर, इस घटना की सूचना मिलने के बाद सूर्यपुरा थाना की पुलिस महिला से जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। इसके बाद रोहतास में विधवा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।