राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच सीटों के लिए 6 उम्मीदवारों का किया ऐलान, अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नए चेहरों को मौका BIHAR NEWS : बिहार NDA के सभी सांसद और विधायक को आया बुलावा, आनन-फानन में पटना पहुंच रहे नेता; नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा से तेज हुई हलचल Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस
07-Nov-2022 08:06 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: भोजपुर में इन दिनों अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा लग रहा है कि भोजपुर अपराधियों के लिए सेफ जोन बन गया है। अपराधी आए दिन गोलीबारी, हत्या और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते हैं। भोजपुर के अलग अलग थाना क्षेत्रों में बदमाशों ने सात दिन के भीत सात लोगों की हत्या कर दी, जबकि कई लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है। स्वर्ण व्यवसाई की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि बेखौफ बदमाशों ने आरा शहर के पॉश इलाके में घर में घुसकर एक बुजुर्ग को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। उधर, एक दूसरी घटना में अपराधियों ने दुकान से घर जा रहे एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा फ्रेंड्स कॉलोनी में घर का दरवाजा खुलवाकर अपराधियों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग शिव कुमार राय के सीने में गोली उतार दी और मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल शिव कुमार राय को परिजन इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गए, जहां उनकी चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। किस कारण से शिव कुमार राय को बदमाशों ने गोली मारी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।
उधर, एक अन्य घटना में अपराधियों ने 15 साल के किशोर की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी है। मृतक किशोर मैट्रिक का छात्र था। सोमवार को वह अपनी दुकान से घर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने चाकू मारकर उसकी जान ले ली। घटना नगर थाना क्षेत्र के बलबत्रा मुहल्ले की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर तफ्तीश में जुट गई है।
बता दें कि कुछ ही दिन पहले बदमाशों ने पटना और आरा के बड़े स्वर्ण कारोबारी हरिजी की अपहरण करने के बाद हत्या कर दी थी। लापता कारोबारी का तीन दिन बाद शव बरामद हुआ था। जिस दिन हरिजी की शव मिला उसी दिन अपराधियों ने भोजपुर के गड़हनी प्रखंड के कुरकुरी गांव में एक डीजे संचालक दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। दो दिन पहले भी अपराधियों ने दो किराना दुकानदारों पर गोली चला दी थी और धारदार हथियार से वार कर उन्हे घालय कर दिया था। इसके बाद भतीजे से अपने ही चाचा की चाकू गोदकर मौत के घाट उतार दिया था।