ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सुबह -सुबह ट्रैक्टर ड्राइवर पर चलाई गोली, जांच में जुटी पुलिस

23-May-2024 12:10 PM

By First Bihar

GAYA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला गया से निकल कर सामने आया है। जहां अपराधियों ने पहले बालू कारोबारी से 50 हज़ार रुपये की महीने की रंगदारी का डिमांड किया। उसके बाद जब बालू कारोबारी ने रंगदारी देने से मना किया तो इस कारोबारी के लिए काम करने वाले ट्रैक्टर चालक पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में ट्रेक्टर चालक बाल- बाल बचे हैं। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। यह मामला गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।  


वही, इस संदर्भ मे ट्रैक्टर चालक पिंटू ने बताया कि हम ट्रैक्टर लेके जा रहे थे। तभी पंचैतीया अखाड़ा अकबाल नगर मुहल्ले के पास चार से पांच अपराधी अपने  हाथ मे हथियार लिए हुए थे। उसके बाद बिना कुछ पूछे इनलोगों ने हमपर हमला करना शुरू कर दिया। जिसके बाद हम किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। एक गोली ट्रैक्टर के साइलेंसर मे लगी है। 


ड्राइवर पिंटू ने बताया कि अपराधियों के द्वारा पिछले कई महीनों से 50 हज़ार रुपये महीने की रंगदारी की मांग की जा रही थी। रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों के द्वारा धमकी भी दी गई थी कि जान से मार देंगे। उन्होंने य़ह भी बताया कि गोली चलाने वाले अपराधी पंचैतीया अखाड़ा अकबाल नगर मुहल्ले के रहने वाला है। जिसका नाम हैदर है और पिता का नाम राजू पाकेटमार है और बाकी के चार अपराधियों को नाम नहीं जानता हूं। लेकिन सभी को पहचानता हूं। 


उधर, ड्राइवर ने यह भी बताया कि इस मामले मे कोतवाली थाना मे एक लिखित आवेदन देकर एफआईआर किया हूं और पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि उचित कारवाई करते हुए सुरक्षा मुहैया कराया जाए। वहीं, कोतवाली  थाना के पुलिस ने मामले के जांच मे जुटी गई है और आश्वासन देते हुए कहा है कि जो भी अपराधी इस तरह की घटना को अंजाम दिया है पुलिस उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी।