मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
24-Aug-2024 09:21 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या या अपराध से जुड़ी खबरें निकल कर सामने आती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके में बख्तियारपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां नल-जल योजना में घोटला करने पर एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिला के बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के रूपस महाजी पंचायत के मरूआही निवासी वीरचंद्र सिंह पर मुखिया के दबंगों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। जिसके बाद बीरचंद सिंह मुखिया गंभीर रूप से घायल हो गए। अब उन्हें घायल में इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया गया।
वहीं, पीड़ित ने मुखिया प्रतिनिधि विशाल सिंह पर जान से मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि गांव में शिक्षा और नल जल योजना में घोर अनियमिता बरती जा रही थी। इस वजह से गांव के लोगो को इसका लाभ नहीं मिल रहा था। जिसे देखते हुए बीर चंद सिंह ने BDO के यहां लिखित शिकायत किया था।
जिसका लोक अदालत में तारीख पड़ा था और वे तारीख पर उपस्थित होने के लिए गंगा पार से नाव द्वारा लोक अदालत जा रहे थे उसी दौरान मुखिया प्रतिनिधि दबंग विशाल सिंह ने नाव पर चढ़ कर मार पीट किया और नाव से गंगा में फेंक दिया। जिसकी शिकायत लिखित शिकायत बख्तियारपुर थाना में किया। जहां पुलिस ने हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर आगे की करवाई में जुट गई है। इसके बाद बीरचंद सिंह ने पुलिस प्रशासन से दबंग विशाल सिंह पर करवाई किए जाने की मांग की।