RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
28-Apr-2021 08:42 PM
By Shahnawaz
PATNA : बिहार के मधेपुरा में नाइट कर्फ्यू को लेकर दूकान बंद कराने के दौरान सिंघेश्वर के बीडीओ राजकुमार चौधरी ने एक सब्जी विक्रेता का सर फोड़ दिया. घायल दुकानदार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के ऊपर हमला करने का आरोप लगाया है. प्रशासनिक अफसर की इस कार्रवाई से नाराज दुकानदारों ने भी अधिकारी के ऊपर जानलेवा हमला किया. उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
घटना मधेपुरा जिले की है. जहां सिंहेश्वर बाजार को बंद कराने गए बीडीओ राजकुमार चौधरी ने एक सब्जी विक्रेता का सर फोड़ दिया. जख्मी दुकानदार का कहना है कि बीडीओ जबरदस्ती ये कहकर दूकान बंद करा रहे थे कि खुदरा दुकानदारों को सब्जी नहीं बेचना है. इसपर जब सब्जी विक्रेता ने विरोध किया तो उन्होंने डंडे से मारकर सिर फोड़ दिया. जिसके कारण दूकानदार लहूलुहान हो गया.

इस घटना से नाराज स्थानीय लोगों और अन्य दुकानदारों ने भी बीडीओ के ऊपर हमला कर दिया. उनकी गाड़ी पर पत्थर मारमार उसे फोड़ दिया. बीडीओ को भी पीटने की कोशिश की गई हालांकि तब तक वहां मौजूद पुलिसवाले आ पहुंचे और उन्होंने नाराज लोगों को बीडीओ की गाड़ी से दूर भगा दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मधेपुरा के डीएम को भी दुकानदारों की नाराजगी का सामना करना पड़ा.
बताया जा रहा है कि डीएम के सुरक्षाकर्मियों ने आक्रोशित लोगों पर लाठीचार्ज भी किया. जानकारी मिली है कि बीडीओ के ड्राइवर का भी सर फूट गया है. आपको बता दें कि बिहार में कोरोना महामारी के नए मामले बड़ी तेजी से फ़ैल रहे हैं. सरकार की ओर से संक्रमण की रोकथाम को लेकर कई उपाए किये जा रहे हैं. सरकार ने नाइट कर्फ्यू का एलान किया है. जिसे प्रशासन को पूरी सख्ती के साथ लागू करने का निर्देश दिया है.