ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार में BDO की गुंडई, मास्क नहीं पहनने पर युवक की कर दी...

बिहार में BDO की गुंडई, मास्क नहीं पहनने पर युवक की कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

10-Jan-2022 07:53 AM

LAKHISARAI : बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने गाइड लाइन जारी की. कोरोनागाइड लाइन अन्तर्गत मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें मास्क नहीं लगाने पर युवक की पिटाई की जा रही है. बता दें मास्क नहीं पहनने पर युवक के साथ लखीसराय बीडीओ नीरज कुमार ने मारपीट की. 


 जिस कोरोनागाइड लाइन का हवाला देकर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया उस में कहीं भी यह निर्देशित नहीं है कि बिना मास्क के व्यक्ति को पीटा जाए. इसके बावजूद बीडीओ नीरज कुमार ने अपना दबदबा दिखाने के लिए दिशा निर्देश का उल्लंघन करते हुए युवक को थप्पड़ जड़ते नजर आ रहे है. साथ ही वीडियो में बीडीओ साहब पीटने के पहले पूरी सावधानी से उपस्थित लोगों को कैमरा बंद करने के लिए कह रहे हैं. आपको बता दें इस दौरान बीडीओ नीरज कुमार ने खुद सही से मास्क नहीं लगा रखा था. 


बता दें घटना लखीसराय स्टेशन के समीप का है. जहां पुलिस और बीडीओ साहब मास्क न लगाने पर संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे थे.  इसी दौरान वहां से एक युवक बिना मास्क लगाए जा रहा था. युवक को वहां उपस्थित अधिकारी ने मास्क न लगाने को लेकर चालान भरने के लिए कहा. युवक चालान भरने के लिए राजी हो गया। इसी बीच कुछ बातें होती है और  बीडीओ साहब युवक को थप्पड़ जड़ देते हैं.