प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट
29-Sep-2019 02:29 PM
PATNA : बिहार में हो रही भीषण बारिश को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्राकृतिक आपदा करार दिया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार प्राकृतिक आपदा को झेल रहा है। पिछले 4 दिनों से बिहार भर में भीषण बारिश हो रही है और अगले 3 दिनों तक इससे राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अभी तो हथिया नक्षत्र की शुरुआत हुई है। हालात आगे और बिगड़ सकते हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि मौसम विभाग की तरफ से जो अलर्ट दिया जा रहा है, वह भी हर पल बदल रहा है। सरकार की प्राथमिकता आपदा प्रभावित लोगों तक सरकारी मदद पहुंचाने की है। पीने के पानी की समस्या सहित राहत कैंपों में सारे लोगों तक हर मदद पहुंचाई जा रही है। CM नीतीश ने लोगों से धैर्य के साथ काम लेने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा के सामने किसी का वश नहीं चल सकता है।
राजधानी पटना में जलजमाव और बाढ़ के हालात को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि पुनपुन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। अगर हालात ऐसे ही रहे तो पटना में स्थिति और बिगड़ सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। सरकार राहत और बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पटना से पानी निकालने का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। बिहार के सामने सूखे के बाद अब यह नई आपदा की स्थिति है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के सभी जिलों के डीएम अलर्ट मोड में आकर काम कर रहे हैं। लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है सरकार की नजर तटबंध की सुरक्षा पर बनी हुई है।