गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
06-Sep-2020 07:43 PM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. मौसम विभाग ने मुजफ्फरपुर समेत राज्य के उत्तरी जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि मानसून पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश की तरफ शिफ्ट हो रहा है. समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी और पश्चिम चंपारण, कैमूर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान, शिवहर, सुपौल अगले दो-तीन दिनों तक तेज बारिश के आसार हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक 10 सितंबर के बाद बिहार के साथ यूपी, झारखंड और नेपाल के कई जिलों में मघ्य और तेज बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि देश के मध्य हिस्से में सक्रिय मानसून पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश की तरफ शिफ्ट हो रहा है. इसके साथ ही मानसून अक्षीय रेखा छत्तीसगढ़. झारखंड, बिहार होते हुए उत्तर प्रदेश की तरफ जा रही है.

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण बिहार से सटे उत्तरी हिस्से में बेगूसराय, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर में बारिश के आसार है. पटना, गया, नालंदा में सोमवार को दोपहर के बाद आंधी-तूफान के साथ ही हल्की बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर के ऊपरी हिस्से में बना साइक्लोन सर्किल का क्षेत्र बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है. ऐसे में 10 सितंबर के बाद बिहार के साथ ही उत्तर प्रदेश, झारखंड और हिमालय के तराई क्षेत्र में स्थित नेपाल के कई जिलों में मघ्य और तेज बारिश के आसार बने हुए है.
