ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police : बिहार के इस जिले में दो SHO हुए सस्पेंड, SSP कांतेश कुमार मिश्रा की बड़ी कार्रवाई; लापरवाही पर गिरी गाज Bihar River: विजय सिन्हा के दावों की खुली पोल ! ट्रकों से नहीं हाईवा से धड़ल्ले से हो रहा अवैध बालू खनन; DM ने जांच का दिया आदेश Bihar Police : वर्दी का सपना होगा पूरा! बिहार पुलिस SI भर्ती 2026 का सुनहरा मौका, जानें आवेदन की आखिरी तारीख Bihar Budget Session 2026 : विधानसभा में आज बजट पर बोलेंगे तेजस्वी यादव, NEET छात्रा मौत को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष उठाएगा सवाल Bihar Cabinet Meeting : Bihar Cabinet Meeting: आज होगी सीएम नीतीश की अहम कैबिनेट बैठक, सदन की कार्यवाही के बाद बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर Bihar Vigilance : हिरासत में लिए गए ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर, घर से मिली मिली अकूत संपत्ति Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा

मौसम विभाग के मुताबिक आज रेड अलर्ट वाला दिन : बिहार के इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा, आसमान से बरस रही आपात

मौसम विभाग के मुताबिक आज  रेड अलर्ट वाला दिन : बिहार के इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा, आसमान से बरस रही आपात

28-Sep-2019 07:42 AM

PATNA : चक्रवाती तूफान को लेकर मौसम विभाग में बिहार के लिए जो अलर्ट जारी किया है। उस अलर्ट के मुताबिक आज सबसे ज्यादा खतरनाक दिन है। मौसम विभाग की तरफ से 28 सितंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग रेड अलर्ट तब जारी करता है जब किसी इलाके में बहुत भारी बारिश की संभावना होती है। रेड अलर्ट के मुताबिक बिहार के जिन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश की चेतावनी जारी की गई है उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधेपुरा और सहरसा शामिल हैं। इन जिलों में 21 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हो सकती है।

इसके अलावे पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, बांका, भागलपुर, बक्सर और भोजपुर जिला में भी भारी बारिश का अलर्ट है। यहां 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश की संभावना जताई गई है जबकि मुंगेर, जमुई, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, अरवल, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय जिलों में भी लगातार बारिश होगी। इन सभी जिलों में 7 से 11 सेंटीमीटर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।