ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा

बिहार में बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में तेज गरज के साथ वर्षा की चेतावनी

बिहार में बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई जिलों में तेज गरज के साथ वर्षा की चेतावनी

18-Sep-2021 08:40 AM

PATNA : बिहार में मानसून अब कमजोर होने लगा है. बावजूद इसके सितंबर महीने में छिटपुट तरीके से अलग-अलग इलाकों में बारिश हो रही है. बिहार में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अगले दो से तीन घंटे में सूबे के कुछ जिलों में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. 


इन जिलों के ज्‍यादातर हिस्‍सों में हल्‍की से तेज बारिश के आसार हैं. राजधानी पटना और शाहाबाद के कुछ जिलों समेत वैशाली में भी बारिश की चेतावनी है. राजधानी पटना में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. सुबह से ही पटना शहर और ग्रामीण इलाकों में बूंदा-बांदी हो रही है. मौसम विभाग ने पटना, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, सारण और समस्तीपुर के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है. बताया जा रहा है कि आज दिन भर मौसम का मिजाज बदला रहेगा. शाम तक बारिश का सिलसिला थोड़ा कम हो सकता है.




गौरतलब हो कि आम तौर पर राज्‍य में सितंबर महीने तक मानसून की वजह से बारिश होती रही है. अब तक राज्‍य में इस मौसम के दौरान औसत से अधिक बारिश हुई है. इस बारिश से बक्सर,भोजपुर, रोहतास, कैमूर, पटना, सारण और चंपारण के जिलों में किसानों को सिंचाई का पैसा बच जाएगा.