ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार ने बनाया रिकार्ड, कोरोना में सभी राज्यों को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ...

बिहार ने बनाया रिकार्ड, कोरोना में सभी राज्यों को छोड़ा पीछे, अब सिर्फ 8% केस ही एक्टिव

14-Sep-2020 09:41 PM

PATNA :  बिहार ने कोरोना के मामले में भारत के सभी राज्यों को पीछे छोड़ दिया है. बिहार ने एक नया रिकार्ड बनाया है. राज्य के अंदर लगभग 91 प्रतिशत मरीज अब स्वस्थ हो चुके हैं, जो कि देश में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा है. इतना ही नहीं भारत में कोरोना से ठीक होने वाले के आंकड़े से भी बिहार 14% आगे चल रहा है.


बिहार में 20 जुलाई के बाद पहली बार कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर सामने आई है. सोमवार को बिहार में कुल 1137 नये कोरोना मरीज मिले हैं. जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 159526 हो गया है. जिसमें से 1,45,019 मरीज कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. यह आँकड़ा भारत में दूसरे राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा है. क्योंकि 90.90% मरीज अब स्वस्थ हो गए हैं. जबकि 831 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है, जो कि पॉजिटिव मरीजों की तुलना में सिर्फ 0.52% है.


कोरोना सैंपल की जांच का आंकड़ा 50 लाख के करीब पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी खुशी जताई है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सूबे में कोरोना जांच में न सिर्फ तेजी आयी है, बल्कि कोरोना से स्वस्थ होने वालों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है. रिकवरी रेट में बिहार अन्य राज्यों को पीछे कर पहले पायदान पर है और रिकवरी रेट 91 फीसदी के करीब है, राष्ट्रीय औसत से करीब 14 फीसदी अधिक है.


बिहार में अब सिर्फ 13,675 कोरोना केस ही एक्टिव हैं, जो महज 8.57% है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्विटर पर लिखा कि "राज्यवासियों ने कोरोना जैसी महामारी पर रोकथाम के लिए सरकार के नियमों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों को शत-प्रतिशत सफल बनाने में मिसाल कायम किया है. जागरूकता और सहभागिता का ही परिणाम है कि कोरोना पर काबू पाने की दिशा में बिहार अंग्रिम पंक्ति में खड़ा है."


बिहार में सोमवार को जो कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आये हैं, उसमें सबसे ज्यादा 196 केस राजधानी पटना में मिले हैं. इसके अलावा अलावा मुजफ्फरपुर में 78, सुपौल में 66, सहरसा में 61, लखीसराय में 53, नालंदा में 52, भागलपुर में 50, औरंगाबाद में 47, पूर्वी चंपारण में 42, मधुबनी में 40, गया में 34, पूर्णिया में 32, अररिया में 29, समस्तीपुर में 27, किशनगंज में 24, गोपालगंज में 23, भोजपुर में 21, मधेपुरा में 21, बेगूसराय में 20 और दरभंगा में 20 कोरोना संक्रमित मिले हैं.


सरकार की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बांका में 19, सीवान में 18, मुंगेर में 17, सारण में 15, पश्चिमी चंपारण में 15, शिवहर में 15, सीतामढ़ी में 14, अरवल में 11, जमुई में 10, रोहतास में 10, खगड़िया में 09, शेखपुरा में 09, वैशाली में 09, कैमूर में 06, जहानाबाद में 05, नवादा में 05 और बक्सर में 04 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आये हैं.


news image

news image