ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
15-Oct-2023 10:54 AM
By Ranjan Kumar
SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां दो अलग घटनाक्रमों में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहली घटना डिहरी नगर थाना क्षेत्र के सोन नदी पर स्थित पुल की है जहां बदमाशों एक 27 वर्षीय युवक की गोलीमार का हत्या कर दी। वहीं बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के पटेल नगर वार्ड नंबर- 5 में एक युवक की गोली मार के हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों ही वारदातों की जांच में जुट गई है।
डिहरी नगर थाना क्षेत्र के सोन नदी पर स्थित पुल पर बदमाशों की गोली के शिकार हुए युवक की पहचान औरंगाबाद के वारुण थाना क्षेत्र स्थित पंडित बिगहा गांव के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह के बेटे अनुज यादव के रूप में हुई है। इस मामले में हथियार के साथ एक अपराधी को डेहरी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पिस्टल के अलावे तीन जिंदा कारतूस तथा मैगजीन भी बरामद हुए हैं। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जाती है।
मृतक के भाई ने बताया कि वारुण के ही कुछ लोगों से आपसी विवाद था। इस विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। बता दें कि हत्या करने के बाद भागने के क्रम में बोलेरो सवार अपराधी डेहरी के राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अन्य बाइक को टक्कर मार दिया। स्थानीय लोगों के हंगामा करने के बाद हत्यारे को पकड़ लिया गया। साथ ही पुलिस ने बोलेरो गाड़ी तथा हत्या में इस्तेमाल हथियार भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है।
उधर, बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के पटेल नगर वार्ड नंबर- 5 में एक युवक की गोली मार के हत्या कर दी गई। मृतक का नाम पहाड़ सिंह खरवार था, जो पटेल नगर के रहने वाले पलटु खरवार का बेटा था। हत्या के पीछे कहीं न कहीं जमीन का झगड़ा बताया जाता है। मृतक के पिता ने बताया कि गांव के हीं कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। इस विवाद में हत्या की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।