गोपालगंज में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, पीड़िता की सूझबूझ से टली बड़ी घटना मुजफ्फरपुर में देशभक्ति का महासैलाब: 1100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा Aadhaar Vision 2032: फिंगरप्रिंट की जगह फेस ऑथेंटिकेशन, आधार सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव; जानिए.. Aadhaar Vision 2032: फिंगरप्रिंट की जगह फेस ऑथेंटिकेशन, आधार सिस्टम में अब तक का सबसे बड़ा तकनीकी बदलाव; जानिए.. Bihar Top 10 News: गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी स्कूल में लगा जिन्ना जिंदाबाद का नारा, NEET छात्रा कांड में पीड़ित परिवार ने लगाया गंभीर आरोप ‘तेजस्वी यादव के युवा सोच से सफलता के शिखर पर पहुंचेगी RJD’, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले मुकेश सहनी ‘तेजस्वी यादव के युवा सोच से सफलता के शिखर पर पहुंचेगी RJD’, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बोले मुकेश सहनी पनोरमा स्कूल और अस्पताल में संजीव मिश्रा ने किया झंडोत्तोलन, गणतंत्र दिवस पर शिक्षा-स्वास्थ्य और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश मम्मी-पापा सॉरी मुझे किसी से.. सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने क्यों लगाया मौत को गले? फंदे से लटका मिला शव झंडोत्तोलन के दौरान एक टीचर ने 'मिस्टर जिन्ना अमर रहे' का लगवाया नारा, हेडमास्टर की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
03-Feb-2024 06:07 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने क्रिकेट खेल रहे दो लड़कों को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में दोनों युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के कौरा गांव की है।
दोनों घायलों की पहचान कौर गांव के रहने वाले राजेश्वर महतो के 22 वर्षीय बेटे नीतीश कुमार और टुनटुन यादव के 28 वर्षीय बेटे अजीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नीतीश कुमार और अजीत कुमार अपने साथियों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था। उसी बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। अजीत कुमार को हाथ में गोली लगी है वहीं नीतीश कुमार को सीने में गोली लगने की बात बताई जा रही है।
आनन-फानन में दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई है। घटना के संबंध में गढ़पुरा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया है कि कौरा गांव में क्रिकेट खेल रहे दो युवक को गोली लगने की सूचना मिली है। पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा गया है। घटना अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों युवक को गोली किसने मारा है। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कौड़ा गांव में कुम्हारसों कबीर मठ ठाकुरबारी की एक जमीन है। जिस पर दो पक्षों द्वारा दावा किया जाने के कारण धारा- 144 लगा हुआ है। वार्ड 11 में स्थित इस जमीन पर गांव के युवक खेलकूद करते हैं। आज उक्त जमीन पर बच्चों के बीच क्रिकेट मैच हो रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीतीश कुमार एवं अजीत कुमार प्रत्येक छक्का और चौका पर गोली चला रहे थे। जिसमें एक गोली हथियार में ही फंस गया तो उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा था। जिससे निकली गोली अजीत कुमार के हाथ को घायल करते हुए उसके साथी नीतीश कुमार के सीने में जाकर लग गई।