ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, घर लौटने के दौरान BMP जवान के बेटे को मारी गोली

30-Jul-2023 05:34 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक बीएमपी जवान के बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा स्थित जीनेदपुर के पास की है।


बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा पूर्वी के रहने वाले बीएमपी जवान अरविंद राय का 22 वर्षीय बेटा शिवम कुमार बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। दो गोलियां लगने के बाद शिवम खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। 


घायल शिवम को आनन-फानन में इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। युवक को गोली किस कारण से मारी गई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। शिवम के पिता लखीसराय सूर्यगढ़ा थाना में हवालदार के पद पर तैनात हैं।