ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज हवा ने बदला मौसम का मिजाज,...

बंगाल की खाड़ी से आ रही तेज हवा ने बदला मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे में कई जिलों में बारिश की संभावना

28-May-2020 07:08 AM

PATNA : बंगाल की खाड़ी की हवा में आई रफ्तार ने और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल असम होते हुए नागालैंड तक बनी टर्फ लाइन ने बुधवार को पूरे प्रदेश को अपने दायरे में ले लिया.

जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में अगले 48 घंटे में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार में अच्छी बारिश एवं बिहार के अन्य जिलों में कई जगह छिटपुट बारिश हो सकती है. फिलहाल बंगाल की खाड़ी से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से चली हवा की वजह से बुधवार को पूरे प्रदेश के तापमान में  8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

हालात यह रहे कि पटना और भागलपुर में मंगलवार की तुलना में बुधवार को तापमान में करीब 10 डिग्री और गया में 9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. वहीं  दक्षिणी-पश्चिमी बिहार में बुधवार को भयंकर लू नहीं चली.  पटना में बुधवार को उच्चतम तापमान 32.4 डिग्री, गया का अधिकतम तापमान 37 डिग्री , भागलपुर का 29.9 और  पूर्णिया का 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस तरह से पूरे प्रदेश में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया है.

 फिलहाल तेज रफ्तार से पुरवैया हवा चलने से लोगों ने गर्मी से  काफी राहत महसूस की है. खासतौर पर गया, पटना समेत कई जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बता दें कि पटना मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया था कि 28 मई से मौसम में बदलाव आएगा और कई जगहों पर छिटपुट बारिश होगी.