एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
04-Aug-2024 07:55 PM
By First Bihar
KATIHAR: बिहार में अनक्रंट्रोल क्राइम पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार की डबल इंजन सरकार पर हमला बोला है। कटिहार से दिल्ली जाने के दौरान पप्पू यादव ने बढ़ते अपराध के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार बताया और कहा कि नीतीश कुमार बुजुर्ग हो गए हैं, अब सरकार वह नहीं बल्कि अधिकारी और माफिया चला रहे हैं।
बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीतीश बाबू बुजुर्ग हो गए हैं उनका उम्र हो गया है। अब सरकार वह नहीं बल्कि अधिकारी और माफिया मिलकर चला रहा है। इसमें हम क्या कर सकते हैं, हम तो हमेशा से ही कहते आ रहे हैं कि अपराध को खत्म करने की जरूरत है। इस दौरान पप्पू यादव ने ऐलान किया कि यदि कोई भी व्यक्ति मुझे सिस्टम और भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिकारियों और पदाधिकारियों का वीडियो और ऑडियो देगा तो उसकी पूरी मदद हम करेंगे।
पप्पू यादव ने कहा कि क्राइम के लिए बहुत बड़े इकबाल की जरूरत है। अब तो डीजीपी भट्ठी भी छोड़ कर जा रहे हैं। भट्ठी को तो अब तक फ्रीडम नहीं मिला। अब उनको विरमित कर दिया गया है। पुलिस में अनुशासन नाम की कोई चीज ही नहीं बची है सब कॉलेप्स हो गया है। बिहार अपराधियों, माफियाओं और नेताओं के भरोसे चल रहा है।
इस दौरान पप्पू यादव ने एक बार फिर डॉक्टरों को चेतवानी देते हुए कहा कि अगर वह मरीजों का शोषण करेंगे, महीने में दो बार दिखाने पर एक्स्ट्रा फीस लेंगे तो वो बर्दास्त नही करेंगे। डॉक्टरों को चेताया कि अगर उनका रवैया नहीं बदला तो वो सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे, चाहे सुप्रीम कोर्ट ही क्यों न जाना पड़े। डॉक्टरों के मनमाने रवैए और गरीब मरीजों का शोषण अगर डॉक्टर बंद नहीं करेंगे तो उन्हें सुधार देंगे।