25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
05-Dec-2019 07:26 AM
PATNA: दिसंबर महीने की शुरुआत होने के साथ ही बिहार में ठंड बढ़ गई है. राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया है. पछुआ हवा चलने से पटना समेत राज्य के कई जिलों में ठंड बढ़ गई है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी ने बिहार के मौसम को प्रभावित कर दिया है.
राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक नीचे गिरकर 11.2 तक पहुंच गया. जिसके कारण अब सुबह में भी लोगों को ठंड लग रही है. दिन में धूप निकलने के कारण लोगों को ठंड से राहत मिल रही है.
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में पटना समेत पूरे बिहार में ठंड और बढ़ेगी. अगले दो से तीन दिनों तक पूरे बिहार में एक से दो डिग्री तक तापमान और गिरेगा. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि पछुआ हवा के चलने के कारण ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले दिनों में सुबह-शाम कोहरा भी देखने को मिलेगा.