ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

बिहार में बजा 'कोरोना अलार्म', सीएम बोले- एक मरीज कई लोगों को कर सकता है पॉजिटिव

बिहार में बजा 'कोरोना अलार्म', सीएम बोले- एक मरीज कई लोगों को कर सकता है पॉजिटिव

23-Apr-2020 08:59 PM

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से आज पूरी दुनिया एक बड़ी लड़ाई लड़ रही है. हिंदुस्तान में भी यह आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. इस संक्रमण को रोकने के लिए इंडिया में 3 मई तक लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है, लेकिन लगातार मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. बिहार में भी पिछले एक हफ्ते से एक भी ऐसा दिन नहीं रहा है. जिस दिन कोरोना का पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया हो. बिहार में कोरोना को लेकर बेचैनी बढ़ गई है. सूबे में पोजीव मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए डेढ़ सौ पार कर चुका है. यह आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए 153 हो गया है. 


बिहार में बढ़ी बेचैनी
कोरोना महामारी के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहन समीक्षा बैठक की. इस जानलेवा वायरस के संक्रमण के कारण उतपन्न स्थिति का जायजा लेते हुए सीएम ने तमाम बड़े निर्देश दिए. इस बैठक में मुख्य सचिव ने पिछले 24 घंटे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की स्थिति और कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए उठाये जा रहे क़दमों के संबंध की जानकारी दी. इस बैठक में सीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमितों की पहचान करने के लिए पल्स पोलियो अभियान के तहत डोर टू डोर स्क्रीनिंग की जा रही है.



एक मरीज कई लोगों को कर सकता है पॉजिटिव
मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमित मरीजों की चेन और कॉन्टेक्ट्स तेजी से चिन्हित करते हुए फौरन टेस्टिंग कराई जाये ताकि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके. इस काम में बिलकुल भी देरी न हो. क्योंकि एक संक्रमित मरीज कई लोगों को संक्रमित कर सकता है. बिहार में अधिकांश मामले इसी तरह के हैं, इसलिए हर किसी को इसके प्रति जागरूक किया जाये.


बिहार में ठीक हुए 2 और मरीज
बिहार में 4 दिनों के बाद कोरोना से इनफेक्टेड दो मरीज स्वस्थ हुए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक 2 मरीजों के ठीक होने की पुष्टि की गई है. सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के कुल 807 सैंपल की जांच कराई गई और कुल 14 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा अब तक 150 पहुंच चुका है. 2 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 44 लोग कोरोना  के इंफेक्शन से ठीक हो चुके हैं. राज्य में अभी भी 104 एक्टिव के हैं. नालंदा और मुंगेर जिले में सबसे ज्यादा 31-31 मामले हैं, हालांकि नालंदा में केवल 3 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि 28 एक्टिव केस वहां मौजूद हैं. मुंगेर में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, 6 लोग स्वस्थ हो चुके हैं. लिहाजा इस जिले में अभी 24 एक्टिव केस हैं.


65 लाख 61 हजार घरों का हुआ सर्वे
बिहार में अब तक कुल 13785 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है. राज्य के अंदर अभी भी 768 लोग क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए हैं, जबकि आइसोलेशन सेंटर में रखे गए मरीजों की संख्या 104 है. 65 लाख 61 हजार घरों का सर्वे कराया जा चुका है, बिहार में अब तक 2254 ऐसे लोगों की पहचान की गई है, जिन्हें सर्दी, खासी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ है. इन 2254 लोगों में से 1804 सैंपल भी लिया जा चुका है.