रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत
16-Nov-2019 06:45 AM
PATNA : बिहार में उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई बिजली की दरें झटका दे सकती हैं। बिजली कंपनियों ने बिजली दरों में अधिकतम 3 फ़ीसदी तक वृद्धि का प्रस्ताव बिहार विद्युत विनियामक आयोग को दिया है। अब आयोग इस मामले पर सभी पक्षों से राय लेने के बाद अंतिम फैसला लेगा। बढ़ी हुई बिजली की नई दरें अप्रैल 2020 से लागू होंगी।
बिजली कंपनियों की तरफ से साल के नवंबर महीने में नई बिजली दरों का प्रस्ताव विनियामक आयोग को भेजा जाता है। कंपनियों की तरफ से आने वाले वर्ष के लिए नई दरों का प्रस्ताव आयोग को भेज दिया गया है। अब विद्युत विनियामक आयोग कंपनियों की तरफ से दिए गए प्रस्ताव का अध्ययन करेगा। आयोग कंपनियों के प्रस्ताव पर राज्य के सभी प्रमंडलों में आम लोगों से जनसुनवाई शिविर के जरिए राय लेगा। इसके बाद आयोग की तरफ से अंतिम फैसला लिया जाएगा।
आपको बता दें कि सरकार की तरफ से बिजली कंपनियों द्वारा तय की गई दरों के ऊपर उपभोक्ताओं को अलग से सब्सिडी दी जाती रही है फिलहाल शहरी इलाके के घरेलू उपभोक्ताओं को 1 से 100 यूनिट के लिए सब्सिडी छूट के साथ 4.32 रुपये, 200 यूनिट तक 5.12 रुपये, 300 यूनिट तक 5.97 रुपये और 300 से अधिक के यूनिट के इस्तेमाल पर 6.77 रुपये की दर से भुगतान करना होता है।