ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / मोतिहारी का युवक पॉजिटिव मिलने के बाद शिवहर में हडकंप, जिला प्रशासन अलर्ट...

मोतिहारी का युवक पॉजिटिव मिलने के बाद शिवहर में हडकंप, जिला प्रशासन अलर्ट पर

22-Apr-2020 09:39 PM

By Saurav Kumar

SHEOHAR : बिहार में कोरोना वायरस से जुड़ी इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है. मोतिहारी के युवक को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शिवहर जिले में हड़कंप मच गया है. शिवहर के प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में जिस शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. वह मुंबई से लौटा था.


शिवहर के डीएम अवनीश कुमार सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है. शिवहर प्रखंड के गढ़वा और सुगिया कटर श्री के 2 वार्डों को तत्काल जिला प्रशासन ने सील कर दिया है. युवक के साथ मुंबई से वापस लौटे 3 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है. अब जिला प्रशासन युवक के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान करने में जुट गया है.


कोरोना पॉजिटिव युवक मोतिहारी के पहाड़ा थाना स्थित परसौनी का रहने वाला है. वह मुंबई से एक कैंसर के मरीज को लेकर सीधे शिवहर पहुंचा था. जहां, बाद में उसकी तबीयत बिगड़ गई और कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया. इसी युवक की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है. अब तक शिवहर जिला कोरोना के जोन से बाहर था लेकिन अब यहां पहला के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में जिला प्रशासन की टीम सैनिटाइजेशन और स्क्रीनिंग में जुट गई है.