ब्रेकिंग न्यूज़

gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...

Home / news / बिहार में बाढ़ से हुई कितनी तबाही? आज जायजा लेने पहुंचेगी केंद्रीय टीम,...

बिहार में बाढ़ से हुई कितनी तबाही? आज जायजा लेने पहुंचेगी केंद्रीय टीम, प्रभावित जिलों का करेगी दौरा

06-Sep-2021 07:24 AM

PATNA : बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं. बाढ़ से काफी तबाही मची हुई है. सूबे में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज केंद्रीय टीम बिहार आएगी. 6 सदस्यीय इस टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश कुमार सिंह करेंगे. इसके अलावा विभिन्नि मंत्रालयों के पांच अन्य अधिकारियों को टीम का सदस्य बनाया गया है.


बिहार में बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लेने पटना आ रही केंद्रीय टीम बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर तबाही का जायजा लेगी. यह केंद्रीय टीम बाढ़ से हुए नुकसान की बाबत राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी. यह बैठक आज सुबह 11:30 बजे शुरू होगी. इसमें पटना स्थित केंद्र सरकार के मंत्रालयों के दो अधिकारी केंद्रीय जल आयोग के निदेशक निगरानी संजीव सुमन और सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्रालय के अधीक्षण अभियंता प्रदीप कुमार लाल भी शामिल हैं. टीम दो दिनों तक बिहार में रहकर बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेगी.


गौरतलब हो कि कई जिलों में बाढ़ से घर बर्बाद हो गए तो कहीं हजारों एकड़ में लगी फसल ही डूब गई. इसको देखते हुए बिहार में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम दो दिवसीय दौरे पर आज बिहार पहुंचेगी. केंद्रीय टीम से पहले बिहार सरकार ने अपने स्तर से बिहार को बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करवाया है. बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक आंकलन में लगभग चार हजार करोड़ का नुकसान बिहार को बाढ़ से हुआ है जिसकी रिपोर्ट बिहार केंद्र को भेजेगी.



आपको बता दें कि बिहार में बाढ़ की वजह से कई जिले प्रभावित हुए हैं. लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सर्वेक्षण कर रहे थे. कई जगहों पर लोगों ने तो रोते हुए मुख्यमंत्री को अपनी समस्या सुनाई थी. लगातार विपक्ष भी सरकार पर सवाल खड़े कर रहा था. अब केंद्रीय टीम के दौरे और रिपोर्ट के बाद यह साफ होगा कि आखिर बिहार में बाढ़ की तबाही से कितने का नुकसान हुआ है.


गौरतलब हो कि नेपाल में एक बार फिर शुरू भारी बारिश के कारण वहां से बिहार आ रहीं नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है. इसे देखते हुए जल संसाधन विभाग ने उत्तर बिहार के सभी जिलों को हाई अलर्ट कर दिया है. जल संसाधन विभाग ने खासकर मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, वैशाली, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जिलों में तटबंधों की निगरानी का आदेश दिया है.


उत्‍तर बिहार के साथ-साथ सीमांचल और पूर्वी बिहार में भी नदियां उफाना रहीं हैं. भागलपुर और मुंगेर में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है. पूरे बिहार की बात करें तो गंडक, कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, गंगा, महानंदा नदी सहित 10 प्रमुख नदियां अभी भी कई जगह खतरे के निशान के ऊपर हैं और बाढ़ के पानी में डूबकर अभी तक 53 लोगों की मौत की सूचना मिल चुकी है.