ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’ ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा

Home / news / बिहार में बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, पटना में फिर 10 लोग...

बिहार में बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, पटना में फिर 10 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

14-Dec-2021 07:22 PM

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां कोरोना के मामले बढ़ते नजर रहे हैं। पटना में 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पटना के एजी कॉलोनी में कोरोना के 3 नए मरीज मिले हैं। ऐसे में पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या 67 हो गयी है।जिनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है उन सभी को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।    


बिहार में आज कुल 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पटना में कोरोना के 10 मामले सामने आया है। पटना के एजी कॉलोनी, पटेल नगर और बुद्धा कॉलोनी में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वही बेगूसराय में 1,भोजपुर में 1, पूर्वी चंपारण में 2, नवादा में 1 और समस्तीपुर में 1 नए केस मिले है। 24 घंटे में कुल 1,72,701 सैम्पल की जांच हुई। अब  तक कुल 7,14,157 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में कोविड 19 के एक्टिव मरीजों की संख्या बिहार में 92 है। वही कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 98.32 है।  


 देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी के साथ बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में ओमिक्रॉन के 8 नए मामले सामने आए हैं। जिसमें किसी की भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं हैं। बिहार में भी ओमिक्रॉन की आहट ने सरकार की नींद उड़ा कर रख दी है। बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट की जांच बिहार में भी जल्द शुरू होगी। आईजीआईएमएस और अन्य जगहों पर इसकी व्यवस्था की जा रही है। राहत की बात है कि बिहार में अब तक ओमीक्रोन का एक भी मरीज सामने नहीं आया है।



news image


news image